बड़ाजामदा में झारखंड-ओडिशा सीमा पर तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, चालक घायल; एयरबैग खुलने से बची जान

barajamda कोल्हान ही नहीं पूरे झारखंड में हर दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है। कई घायल भी हो रहे हैं लेकिन सरकार का प्रयास बेनतीजा साबित हो रहा है।

बड़ाजामदा स्थित झारखंड-ओडिशा सीमा पर नालदा गेट के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए बड़बिल अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि कार बड़ाजामदा से ओडिशा के बम्बारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोनट बुरी तरह मुड़ गया, आगे का बंपर टूटकर लटक गया और विंडशील्ड चकनाचूर हो गई।

हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक की जान बचने की संभावना जताई जा रही है। कार का एक हेडलाइट भी टूट गया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर OD 09 M 6639 बताया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी योजनाओं की समीक्षा की

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रांची में झारखंड के विद्युत क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत