September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

ADITYAPUR EMPLOYEES PROTEST आदित्यपुर में रामकृष्णा फोर्जिंग के पूर्व कर्मचारियों का धरना, नौकरी और सेटलमेंट की मांग तेज

ADITYAPUR EMPLOYEES PROTEST आदित्यपुर में रामकृष्णा फोर्जिंग के पूर्व कर्मचारियों का धरना, नौकरी और सेटलमेंट की मांग तेज

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पूर्व की जेएमटी प्राइवेट लिमिटेड, जो अब रामकृष्णा फोर्जिंग कास्टिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड-2 के नाम से संचालित हो रही है, के गेट के सामने मंगलवार को पूर्व कर्मचारियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर उनकी मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया।

मजदूरों का कहना है कि जेएमटी कंपनी बंद होने के बाद जब इसका अधिग्रहण हुआ था, तब प्रबंधन ने पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर पुनः नियुक्ति देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, तीन साल बीत जाने के बावजूद न तो उन्हें रोजगार मिला और न ही कोई सेटलमेंट किया गया।

प्रदर्शनकारी मजदूरों के अनुसार, प्रबंधन यह कहकर मामले को टाल रहा है कि कंपनी पूरी तरह चालू नहीं हुई है, जबकि हकीकत में मशीनें चल रही हैं और बाहरी राज्यों के लोगों को काम पर रखा जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

मजदूरों ने अपनी आर्थिक स्थिति को बेहद खराब बताते हुए कहा कि परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रबंधन, उपायुक्त और संबंधित मंत्रियों से भी गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें रोजगार या उचित सेटलमेंट नहीं मिला, तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देने के लिए मजबूर होंगे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी शामिल रहीं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading