BLAST IN JALANDHAR AND AMRITSAR जालंधर के बाद अमृतसर में भी धमाका, पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर : पंजाब में एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर हुए धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पहले जालंधर और फिर कुछ घंटों बाद अमृतसर में हुए विस्फोटों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

जालंधर में बीएसएफ चौक स्थित पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के गेट के बाहर खड़ी एक एक्टिवा में अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। शुरुआती जांच में विस्फोटक पदार्थ के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्टिवा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वाहन एक ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय का था, जो पार्सल लेकर जा रहा था, तभी यह धमाका हुआ।

इसी बीच, जालंधर की घटना के कुछ ही घंटों बाद अमृतसर में भी एक और विस्फोट हुआ। यह धमाका मंगलवार देर रात खासा रोड स्थित आर्मी कैंटोनमेंट की चारदीवारी के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक विस्फोट कम तीव्रता का था, जिससे केवल दीवार पर लगी टिन शीट क्षतिग्रस्त हुई और गिर गई।

अमृतसर (ग्रामीण) के एसएसपी सुहैल मीर कासिम ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे तेज आवाज की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीवार की ओर कोई वस्तु फेंकी, जिससे यह धमाका हुआ। हालांकि विस्फोट की प्रकृति को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

दोनों घटनाओं के बाद फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता, त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT), सेना और बीएसएफ के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिष्टुपुर पार्वती घाट के पास 17 वर्षीय किशोर हथियार के साथ पकड़ा गया, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट के समीप पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर को हथियार के साथ...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के रायरांगपुर पुलिस जिले का उद्घाटन किया

भुवनेश्वररायरांगपुर, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और जनसेवाओं में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत