रातभर अंधेरे में रहा बेड़ाडीपा, सुबह नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही बहाल हुई बिजली

JAMSHEDPUR (पूर्वी घाघीडीह): बेड़ाडीपा शीतला मंदिर परिसर के पास बीती रात ट्रांसफॉर्मर जल जाने से पूरे इलाके में अचानक अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी और सहायक अभियंता से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की।

ग्रामीणों की तत्परता और जनप्रतिनिधियों की पहल का असर यह हुआ कि विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया। ट्रांसफॉर्मर लगते ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर एक संक्षिप्त उद्घाटन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुखिया भरत जोड़ा, मनोज पात्रो, प्रभा हांसदा, रजनी देवी समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

“सेवा ही लक्ष्य” संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा कि रात में आई इस समस्या से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हुई, लेकिन सामूहिक प्रयास और विभाग की त्वरित कार्रवाई से सुबह ही समाधान संभव हो गया। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का तेजी से समाधान ही उनकी प्राथमिकता है और आगे भी वे इसी तरह जनसेवा में सक्रिय रहेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ओडिशा: डिप्टी स्पीकर के जाली हस्ताक्षर बनाने के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को क्योंझर जिले के हरिचंदनपुर ब्लॉक के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) लक्ष्मण हेमब्रम को गिरफ्तार किया है।...

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत