जमशेदपुर पुलिस एक्शन में : तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर को बुलडोजर से रौंदा

जमशेदपुर : जमशेदपुर में यातायात नियम तोड़ने और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। जमशेदपुर शहर में बुधवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शहर के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत जब्त किए गए साइलेंसर को बुलडोजर से नष्ट कर पुलिस ने सख्त संदेश दिया.

पुलिस के अनुसार अब तक 150 से अधिक बाइकों से अवैध साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं. इन साइलेंसर को सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया, ताकि लोगों में कानून का भय बना रहे और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके.

बताया गया कि लंबे समय से शहर में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने की शिकायत मिल रही थी, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

इस संबंध में सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने स्पष्ट कहा कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले के खिलाफ क्या है प्रावधान

Heavy Penalty: मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2) के तहत, ध्वनि प्रदूषण करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Vehicle Seizure: पुलिस मॉडिफाइड साइलेंसर लगी गाड़ियों (विशेषकर बुलेट) को जब्त कर सकती है और उन्हें सीज कर सकती है।

Imprisonment: नियम तोड़ने वालों को 6 महीने तक की कैद या जुर्माना दोनों हो सकते हैं।

साइलेंसर को नष्ट करना: पुलिस अक्सर पकड़े गए मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर या रोड रोलर से नष्ट कर देती है।

RC या लाइसेंस पर कार्रवाई : बार-बार अपराध करने पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

आंध्र प्रदेश: सीएम चंद्रबाबू नायडू 10 जून को दिल्ली में एनडीए सदस्यों की बैठक में होंगे शामिल

अमरावती, 9 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगियों की बैठक...

दिल्ली में आज से ‘माय भारत युवा सम्मेलन’ शुरू हो रहा, 6000 से अधिक युवा लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत मेरा युवा भारत (माय भारत) शनिवार को नई दिल्ली के त्यागराज...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत