जमशेदपुर में क्लब फुट बीमारी से पीड़ित बच्चों को विशेष जूते व ब्रेस उपलब्ध कराए

जमशेदपुर: शहर में क्लब फुट (जन्मजात टेढ़े पैर) से ग्रसित बच्चों के समुचित उपचार एवं पुनर्वास के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा क्लब फुट से ग्रसित बच्चों की जांच की गई। अभिभावकों को इस बीमारी के उपचार की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि क्लब फुट का इलाज ‘पोंसेटी पद्धति’ (Ponseti Method) के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से किया जाता है। इस प्रक्रिया में बच्चों के टेढ़े पैर को सही स्थिति में लाने के लिए नियमित अंतराल पर प्लास्टर किया जाता है।

इस अवसर पर बच्चों को विशेष प्रकार के जूते एवं ब्रेसेस (किट) प्रदान किया गया, शिविर में क्लब फुट से ग्रसित बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार संबंधी किट का वितरण किया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की देखभाल, व्यायाम एवं नियमित उपचार के प्रति जागरूक किया गया, ताकि बच्चों को सामान्य जीवन जीने में सहायता मिल सके।

जिला स्वास्थ्य एवं जिला प्रशासन के सहयोग से एक ‘‘नई राहें नए कदम‘‘ कार्यक्रम शुरू की गई है इस कार्यक्रम के तहत जिला अंतर्गत कुल 90 बच्चों के पहचान की गई है जिसमें सदर अस्पताल खास महल में 26 बच्चों का समुचित इलाज किया जा चुका है शेष 68 बच्चों का इलाज टाटा में अस्पताल में किया जा रहा है। समाज कल्याण के आंगनबाड़ी सेविका स्वास्थ्य विभाग की सहिया दीदी और टाटा स्टील फाउंडेशन के मानसिक कोऑर्डिनेटर संयुक्त रूप से क्लब फुट के बच्चों का पहचान की जा रही है।

विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यह कार्यक्रम गत 8 वर्षों से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्रियाशील आयुष चिकित्सकों द्वारा चिन्हित कर उनका इलाज किया जा रहा है इसी कड़ी में इस कार्यक्रम को और बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन टाटा स्टील फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर के अगला कदम के रूप में इसको क्रियान्वित कर रहे हैं इसी से संबंधित फेलिसिटेशन कार्यक्रम निर्धारित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन साहिर पाल, टाटा स्टील फाउंडेशन के वीपी, सदर अस्पताल एवं टीएमएच के सभी चिकित्सक मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में बूथ सशक्तिकरण से लेकर एआई तक दिया गया मार्गदर्शन

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के छह मंडलों में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का...

चाकुलिया के मुराठाकुरा गांव में सबर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही छानबीन

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत के मुराठाकुरा गांव में बीती रात 21 वर्षीय युवती समरिका सबर ने अपने घर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत