September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

कैरव गांधी अपहरण कांड के अपराधियों से जमशेदपुर पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

कैरव गांधी अपहरण कांड के अपराधियों से जमशेदपुर पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

हथियार और कारतूस भी बरामद ,बिष्टुपुर थाना प्रभारी बाल-बाल बचे, देर रात चली गोलियां, अलर्ट मोड में पुलिस

जमशेदपुर। युवा उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े अपराधियों के साथ गुरुवार देर रात जमशेदपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई से तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस गिरफ्तार अपराधियों को हथियार बरामदगी के लिए सोनारी स्थित साईं मंदिर के पास लेकर पहुंची थी। इसी दौरान एक अपराधी ने पुलिसकर्मी की कारबाइन छीन ली और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीन अपराधी घायल हो गए।

घायल अपराधियों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सभी अपराधी बिहार के गया और नालंदा जिले के निवासी हैं। घायल अपराधियों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

सिटी एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस देर रात हथियार बरामद करने पहुंची थी। अपराधियों के बताए स्थान से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसी दौरान अपराधियों ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। आधी रात हुई इस मुठभेड़ के बाद शहर में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को डीजीपी तादाशा मिश्रा पूरे मामले को लेकर आधिकारिक ब्रीफिंग कर सकती हैं। गौरतलब है कि 13 जनवरी को युवा उद्योगपति कैरव गांधी का अपहरण हुआ था, जिन्हें पुलिस ने 27 जनवरी को 14 दिन बाद सकुशल मुक्त कराया था।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading