जमशेदपुर में खनन विभाग का अभियान जारी, अवैध पत्थर चिप्स और बालू लदे वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 दिसम्बर की मध्य रात्रि बिना वैध परिवहन चालान के अवैध रूप से पत्थर चिप्स का परिवहन कर रहे हाइवा वाहन संख्या JH09AT 9118 को जब्त किया गया है। उक्त वाहन को घाटशिला थाना को सुपुर्द कर दिया गया है तथा संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त 19 दिसंबर को बिरसा नगर स्थित स्वर्णरखा बालू घाट से अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे वाहन संख्या JH05DT 8284 को जब्त कर बिरसा नगर थाना को सुपुर्द किया गया है। जब्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान स्वर्णरेखा बालू घाट से अवैध बालू उठाव में प्रयुक्त चचड़ी एवं अन्य संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

साथ ही, एक अन्य प्रकरण में दिनांक 16 दिसंबर को बहरागोड़ा अंचल अंतर्गत लगभग 15,000 घन फीट अवैध रूप से भंडारित बालू को जब्त करते हुए संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे...

पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर दौड़ रहा जमशेदपुर, शुक्रवार को तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे...

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। लेकिन अफवाह ऐसी मानो पेट्रोल डीजल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आधुनिक हाइड्रोलिक एम्बुलेंस संग फर्स्ट एड व डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग सम्पन्न, लाइव CPR डेमो से प्रभावित हुए छात्र

जमशेदपुर : साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल द्वारा आयोजित तीन माह के निरंतर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आठ दिवसीय फर्स्ट एड एवं...

7 साल से तैयार बालीगुमा पानी टंकी में अब तक नहीं पहुंचा पानी, सरयू राय ने PHED इंजीनियरों पर उठाए सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियोजना के तहत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत