मुकेश मित्तल दोबारा बने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2026–28 के लिए अध्यक्ष पद पर मुकेश मित्तल ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। मुकेश मित्तल को कुल 413 वोट मिले, जिसके साथ उन्हें विजयी घोषित किया गया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश शर्मा लिपू को 367 वोट, जबकि विवेक चौधरी को 365 वोट प्राप्त हुए।

कुल 1148 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से तीन वोट रद्द कर दिए गए। वैध 1145 वोटों में सर्वाधिक 413 वोट मुकेश मित्तल को मिले।

यह दूसरा अवसर है, जब मुकेश मित्तल पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बने हैं। मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुरेश देबुका ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। मतदान सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुआ। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में नेहा पटवारी और सुभाष पटवारी मौजूद रहे।

अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रमुख प्रत्याशी मैदान में थे। सुरेश शर्मा लिपू और विवेक चौधरी के बीच महज दो वोट का अंतर रहा, जबकि मुकेश मित्तल को उनसे 46 अधिक वोट मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया।

रविवार को मतदान के दिन चुनाव में खड़े तीनों प्रत्याशी-निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल,लिप्पु शर्मा और विवेक चौधरी जलाराम जैन भवन में दिन भर समर्थन जुटाने में जुटे रहे।

चुनाव पदाधिकारी

मुख्य चुनाव पदाधिकारी- सुरेश अग्रवाल (देबुका), सहायक चुनाव पदाधिकारी- श्रीराम सरोज (अधिवक्ता) व सुरेश कुमार अग्रवाल के अतिरिक्त 15 लोगों की टीम बनाई गई है। चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी हो इसके लिए चुनाव स्थल पर सीसीटीवी लगाये गये थे।

सम्मलेन के अध्यक्ष पद पर एकीकृत सिंहभूम में दिवंगत सीताराम रूंगटा अगुवाई कर रहे थे। इसके बाद दिवंगत चिमनलाल भालोटिया,सत्यनारायण मित्तल,चंदुलाल भालोटिया अध्यक्ष रहे। ललित जवानपुरिया, मुरलीधर केडिया, अशोक मोदी, उमेश शाह, उमेश काउंटिया, निर्मल काबरा भी संगठन के अध्यक्ष रह चुके हैं। निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल हैं जो फिर से प्रबल दावेदार हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिले में सम्मेलन की 17 शाखाएं

कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, साकची, जुगसलाई, भालूबासा, गोलमुरी, टेल्को, मानगो, जादूगोड़ा, घाटशिला, धालभूमगढ, चाकुलिया, बारीडीह, सुंदरनगर, परसुडीह, हल्दीपोखर।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता : आरजी कर मामले में सीबीआई के सामने हुए पेश हुए पूर्व टीएमसी विधायक

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष गुरुवार को आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस के सिलसिले में सेंट्रल...

ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चुनाव के समय भड़काऊ बयान देने का आरोप

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। कोलकाता की हेयर स्ट्रीट पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत