जमशेदपुर के कदमा बीएच एरिया के बासु गए थे बड़े पापा से मिलने रामनगर, इधर दिनदहाड़े 15 लाख के जेवर गायब

तोड़ गए चार दरवाजों के ताले, दोनों आलमीरा के लॉकर भी तोड़कर खंगाले, हाल ही में हुई थी शादी

जमशेदपुर : शहर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीच एरिया रोड नंबर-5 में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। स्थानीय निवासी बासु के घर में दिनदहाड़े घुसे चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना तब हुई जब बासु सुबह करीब 11बजे अपने बड़े पापा, जो रामनगर में रहते हैं, उनसे मिलने गए हुए थे।

बासु जब कुछ ही देर बाद अपने घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर पता चला कि चार दरवाजों के ताले तोड़े गए हैं, और घर के कमरों में रखी दोनों अलमारियों के लॉकर को भी तोड़कर खोल लिया गया है।

बासु ने बताया कि हाल ही में घर में शादी हुई थी, जिसके चलते घर में भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे। चोरों ने मौका पाकर शादी के सभी गहने, नकद राशि और अन्य कीमती सामान समेट लिया। चोरी गई संपत्ति का अनुमान लगभग 10 से 15 लाख रुपए लगाया जा रहा है।

घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। सुबह से ही परिवार के कुछ सदस्य बाहर गए थे, जबकि बासु खुद अपने बड़े पापा से मिलने गए थे। दोपहर तक घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। जब परिवार शाम को वापस लौटा तो उन्हें पूरे घर में बिखरी हुई चीजें और टूटी अलमारियाँ दिखीं।

सूचना मिलते ही कदमा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चोरों ने पहले रिकी की होगी और परिवार के बाहर जाने के समय का पूरा अंदाज़ा था।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सरकारी विश्वविद्यालय में जॉब का चांस: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 110 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए कुछ दिन शेष

भुवनेश्वर, 7 जून (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विक्रम देव विश्वविद्यालय, जयपोर, जिला कोरापुट, ओडिशा, ने विभिन्न विभागविषय अनुसार नियमित आधार...

हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए किया एटीएस का गठन

चंडीगढ़, 11 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों को लेकर राज्य में आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) का गठन किया है। एटीएस आतंकवाद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत