पोटका के कोराड़कोचा के ग्रामीणों के चेहरे पर खिली मुस्कान, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने खुशहाली पैक के साथ वितरित किया राशन

प्रिंट मीडिया में समाचार प्रकाशित होने के बाद लिया संकल्प, रविवार को टीम पीएसएफ ने पोटका के कोराड़कोचा गांव को समर्पित किया अपना स्थापना दिवस

जमशेदपुर : जमशेदपुर टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन इस वर्ष अपना स्थापना दिवस पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के बीहड़ जंगल के बीच बसे और सुविधा से वंचित कोराड़कोचा गांव को समर्पित किया।

रविवार 30 नवंबर को, टीम पीएसएफ के 30 सदस्यीय का दल, गांव में रहने वाले सबर परिवारों के साथ कुल 34 जरूरतमंद परिवार के बीच संपूर्ण राशन सामग्री, जरूरत के कपड़े, चिकित्सिय सुविधा के लिए एमरजेंसी फास्ट एड बॉक्स, दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक वज़न मापने की मशीन, प्रति परिवार खुशियाली पैक में साड़ी, धोती, ब्रेड, बिस्किट, जूस, कॉपी, पेंसिल, रबर वितरित की गई।

टीम पीएसएफ की पूरी टीम रविवार को एक उत्सव समारोह के तहत गांव वालों को सम्मान पूर्वक सामग्री का वितरण किया। टीम पीएसएफ की खुशहाली पैक और राशन सामग्री मिलने के बाद ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। सभी ने एक स्वर में धन्यवाद बोलकर आभार जताया। गांव के प्रधान को मेडिकल कीट, जरूरी दवाई भी सौंपा गया. साथ ही यह भी बताया गया कि किसी को भी दवा बगैर चिकित्सिय परामर्श के नहीं देना हैं।

टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने बताया कि पिछले दिनों एक समाचार के माध्यम से कोराड़कोचा गांव की दयनीय स्थिति सामने आई थी।

समाचार देखने के बाद ही टीम पीएसएफ ने यह संकल्प लिया था कि इस गांव के विकास में अपना हाथ आगे बढ़ाएगी। टीम पीएसएफ अपने संकल्प को पूरा करने की रविवार को एक बड़े अभियान के साथ शुभारंभ किया। अरिजीत सरकार ने बताया कि इस कार्य में बीएसएसआर यूनियन जमशेदपुर चैप्टर का भी सहयोग रहा। परन्तु वर्ष का सबसे बड़े अभियान को टीम पीएसएफ ने संस्था के स्थापना दिवस, झारखंड स्थापना दिवस, साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम समर्पित किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘अगर मुस्लिम नाम होता तो मीडिया ट्रायल हो जाता’, सेजल पवार विवाद पर बोले वारिस पठान

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में सेजल पवार की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया...

रामगढ़ में बड़ा माइंस हादसा : बंद कोयला खदान में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक खदान हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत