विराट कोहली ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में रच दिया इतिहास, 83वां शतक ठोका

रांची: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। विराट कोहली ने इंटरनेशनल करियर में अपना 83वां शतक ठोका।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में पहला वनडे खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गजब बल्लेबाजी की। उन्होंने चौके के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की। कोहली के अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 83 शतक हो गए हैं। विराट के शतक पूरे करते ही पूरा स्टेडियम झूम उठा था। भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी खिलाड़ी खड़े होकर उनके लिए तालियां बजा रहे थे। रोहित शर्मा का भी अब विराट के शतक पर रिएक्शन वायरल हो रहा है।

शतक पर तालियां बजा रहे थे रोहित

विराट कोहली का शतक पूरा होने के बाद रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए। उन्होंने कोहली के शतक पर खड़े होकर तालियां भी बजाई। बता दें कि दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी भी हुई थी। रोहित 51 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए थे। कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 120 गेंदों में 135 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और 11 चौके लगाए।

विराट कोहली टेस्ट और टी20 से हो चुके रिटायर

विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अब कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही टीम इंडिया की ओर से खेलते नजर आते हैं। फैंस चाहते हैं कि कोहली वनडे विश्व कप 2027 में खेलें, लेकिन यह फैसला काफी हद तक कोहली की फिटनेस पर निर्भर करेगा। हालांकि, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद साउथ अफ्रीका के विरुद्ध रांची वनडे मैच में एक बार फिर से खुद को साबित किया है।

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में खाता नहीं खोल सके थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने सिडनी में खेले गए सीरीज के अंतिम मुकाबले में 74 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान कोहली ने रोहित शर्मा के साथ 168 रन की अटूट साझेदारी की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भालूबासा गोलचक्कर के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, छह अवैध दुकानें ध्वस्त

jamshedpur news : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अब नहीं चलेगा। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को जेएनएसी और जुस्को की...

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम

आरा, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

उत्तर प्रदेश: अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का एक्शन, पीलीभीत में चला बुलडोजर

पीलीभीत, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुड़ई पनिया गांव स्थित...

निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, आठ माह पुरानी गाड़ी जलकर खाक

Dhanbad news : धनबाद के निरसा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सड़क पर दौड़ रही एक स्कॉर्पियो में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत