रिलायंस इंडस्ट्रीज को 56.44 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस

नई दिल्ली : भारत और एशिया के सबसे बडे़ रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को जीएसटी विभाग से 56.44 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का आदेश मिला है।

अहमदाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर, CGST ने बीते 25 नवंबर को नोटिस जारी किया है। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि यह आदेश इनपुट टैक्स क्रेडिट को ‘ब्लॉक्ड क्रेडिट’ मानकर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला इस बात पर ध्यान दिए बिना लिया गया कि सर्विस प्रोवाइडर ने सर्विसेज को कैसे क्लासीफाई किया था।

ब्लॉक्ड क्रेडिट पर टैक्स का लाभ नहीं मिल सकता है। रिलायंस इस आदेश के खिलाफ अपील करने की योजना बना रही है। कंपनी को यह आदेश 27 नवंबर को सुबह 11:04 बजे ईमेल से मिला था। यह जुर्माना सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट, 2017 और गुजरात गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, 2017 की धारा 74 के तहत लगाया गया है। रिलायंस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस जुर्माने का कंपनी के कारोबार या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी के लिए वित्तीय प्रभाव केवल लगाए गए जुर्माने की राशि तक ही सीमित है।

शेयर का हाल

रिलायंस के शेयर हाल ही में 52-हफ्ते के हाई पर पहुंचे थे। शुक्रवार को कंपनी के शेयर थोड़ी गिरावट के साथ खुले, लेकिन जल्द ही संभल गए। सुबह 10.10 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.91% के तेजी के साथ 1577.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में यह 1563.55 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1568 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1562.35 रुपये तक लो और 1,579 रुपये तक हाई गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून...

दल बदलने वाले नेताओं के बढ़ते चलन के बीच राजनीति निजी स्वार्थ का धंधा बनी : शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद कई सांसदों और विधायकों के पार्टी छोड़ने के बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत