जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की 14 पंचायतों और चार नगर निकायों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर शुक्रवार को शुरू हो गया है। शिविरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
मानगो नगर निगम की ओर से राष्ट्रपिता गांधी मध्य विद्यालय मानगो, जमशेदपुर अक्षेस की ओर से झाबरी बस्ती सोनारी सामुदायिक भवन, जुसगलाई नगर परिषद की ओर से नगर परिषद कार्यालय और चाकुलिया नगर पंचायत के नगर पंचायत कार्यालय में शिविर आयोजित किये गये हैं।
पंचायतों में जमशेदपुर प्रखंड के बेलाजुड़ी, पोटका के हाड़तोपा, पटमदा के काशमार व दिघी, बोड़ाम के लायलम व बोटा, घाटशिला के बांकी, आसना, बड़ाजुड़ी व कालचिती, डुमरिया के खरीदा व केंदुआ, धालभूमगढ़ के नूतनगढ़ व कोकपाड़ा, बहरागोड़ा के बड़ागाड़िया, चाकुलिया के भातकुंडा, कालियाम, सोनाहातू व जामुआ और गुड़ाबांदा के भालकी व मुड़ाकाटी पंचायत भवन में शिविर लगाये गये हैं।
शुक्रवार को शिविर का आखिरी दिन है। इन शिविरों में तरह-तरह के प्रमाणपत्र, राशन व आधार कार्ड से लेकर विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन जमा लिए जाएंगे।
