सरायकेला : जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत हुदु पंचायत के पालोबेड़ा गांव में रविवार तड़के लीडिंग कंस्ट्रक्शन का गिट्टी लदा हाईवा संख्या JH05CD-6403 अनियंत्रित होकर एक मिट्टी के घर पर पलट गया। हादसे के समय घर में सो रहे बीरबल मुर्मू (30) और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी अनुश्री मुर्मू की दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। उसे हल्की चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों के प्रदर्शन और आक्रोश के बाद सड़क निर्माता कंपनी लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर, प्रशासन , जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के बीच सकारत्मक वार्ता हुई । हुदु पंचायत की मुखिया श्रीमती सुगी मुर्मू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य श्री कृष्णा बास्के के नेतृत्व में वार्ता सफल रहा और ग्रामीणों ने भी सहमति जताई । कंपनी ने परिवार को 25 लाख रूपए और घर बनाने की लिखित सहमति लिखित दी है ।
श्राद्ध कर्म के लिए रविवार को तत्काल 50000/ पचास हजार रुपये दिए गए और सोमवार को 50000/ पचास हजार रुपये कंपनी की ओर से ही दिया जाएगा।
26 नवम्बर को शेष राशि RTGS के माध्यम से पत्नी शेफाली मुर्मू के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री साधु चरण देवगम, थाना प्रभारी श्री विनोद कुमार मुर्मू, प्रखंड समन्वयक श्री सावन सोय, कनीय अभियंता श्री नामी सिंह मुंडा,पंचायत समिति सदस्य मोनो टुडू ग्राम प्रधान रागदू किस्कू,लक्ष्मण सरदार, फागु मुर्मू, विजय महतो, राजेश मुर्मू, भगतू मुर्मू, रूपक मुर्मू, मनसा मुर्मू, मंगल मुंडा, बालेश्वर मुर्मू एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे । बताया जा रहा है कि हुदु पंचायत में लीडिंग कंस्ट्रक्शन सड़क का निर्माण करा रही है।
