BSNL ने दिया जोर का झटका, ग्राहकों को नहीं लगने दी भनक, अन्य कंपनियों की राह पर चल पड़ी कंपनी

BSNL Tariff Hike: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले कुछ दिनों में अपने कई प्लान महंगे कर दिए हैं, लेकिन यह काम बहुत चालाकी से किया है। अब BSNL के यूजर्स तो यही सोचेंगे कि कीमत वही है, तो महंगे कैसे हुए? दरअसल कीमत का आंकड़ा तो वही रखा है, पर फायदे कम कर दिए हैं। प्लान की वैधता को घटा दिया है, जो प्लान पहले लंबे समय तक चलते थे, अब उनकी समय सीमा कम कर दी गई है। इस तरह ग्राहक को लगता है कि सब पहले जैसा है, लेकिन असल में अब ज्यादा पैसा खर्चना पड़ रहा है।

BSNL ने ऐसे दिया अपने ग्राहकों को झटका

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट बताती है कि BSNL के सबसे लोकप्रिय प्लान जैसे 99 रुपये, 107 रुपये, 118 रुपये और 147 रुपये वाले रिचार्ज में पहले अच्छी वैलिडिटी और डेटा मिलता था। अब इनमें दिन कम कर दिए गए हैं या डेटा की क्वांटिटी घटा दी गई है। उदाहरण के तौर पर 107 रुपये वाला प्लान पहले 35 दिन चलता था, बाद में इसे घटाकर 28 दिन कर दिया। हाल में इसकी वैलिडिटी 6 दिन और घटा दी गई और प्लान 22 दिन के लिए चलता है।

सीधे-सीधे महंगा नहीं किया प्लान

BSNL पिछले दो साल से हर महीने 20-30 लाख नए ग्राहक जोड़ रही है। अगर वह खुलकर कह दे कि अब रिचार्ज महंगा हो गया या रिचार्ज प्लान के पैसे बढ़ा दे तो लोगों का कंपनी से मोह भंग हो सकता है। इसलिए कंपनी चुपचाप फायदे कम कर रही है। ग्राहक धीरे-धीरे समझते हैं, तब तक बहुत से लोग नया रिचार्ज कर चुके होते हैं।

जियो और एयरटेल के रास्ते पर BNSL

कोई भी टेलीकॉम कंपनी बहुत सस्ते में लंबे समय तक सर्विस नहीं दे सकती। BSNL पहले जिस कीमत पर अनलिमिटेड कॉल और डेटा दे रही थी, उससे उसका नुकसान हो रहा था। अब थोड़ा-थोड़ा फायदे करके वह अपनी कमाई बढ़ाना चाहती है। जियो, एयरटेल और वोडाफोन भी पहले कई बार दाम बढ़ा चुके हैं। BSNL को भी यही रास्ता अपनाना पड़ा।

जियो और एयरटेल से फिर भी बेहतर क्यों?

इतने बदलाव के बाद भी BSNL के प्लान सबसे कम दाम वाले हैं। 200 रुपये से कम में 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉल और डेटा कोई दूसरी कंपनी नहीं दे रही। जियो का सबसे सस्ता प्लान 30 दिन का 200 रुपये से शुरू होता है, जबकि BSNL का 147-184 रुपये में चल जाता है। यही वजह है कि लोग अभी भी BSNL चुन रहे हैं। जियो, एयरटेल और Vi के मुकाबले में BSNL अब भी किफायती है।

BSNL 4G तेजी से बढ़ रहा

BSNL ने पूरी तरह भारतीय तकनीक से बनी 4G सर्विस शुरू की है। देश भर में एक लाख से ज्यादा टावर लग चुके हैं। अब इन्हीं टावर को 5जी में बदलने की तैयारी है। नेटवर्क जहां-जहां मजबूत हुआ है, वहां लोगों की शिकायतें कम हो गई हैं। अच्छा नेटवर्क मिलने पर लोग थोड़ा ज्यादा पैसा देने को तैयार हो जाते हैं। पहले जियो और एयरटेल सिर्फ शहरों में तेज नेटवर्क देते थे। गांवों में BSNL पर ही भरोसा था। अब BSNL का नया 4G गांवों में भी तेज चल रहा है। दूर-दराज के इलाकों में लोग खुश हैं कि उन्हें सस्ते में अच्छा इंटरनेट और कॉलिंग मिल रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के...

कटिहार में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर

कटिहार : कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवादा से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत