जमशेदपुर में बाल मेला : बुधवार को बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे राज्यपाल संतोष गंगवार

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चतुर्थ बाल मेला में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार 19 नवंबर को प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएंगे।

वह मेला स्थल बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में अपराह्न साढ़े 3 बजे पहुंचेंगे। मेला परिसर में वे एक घंटा रहेंगे। इस दौरान वह बीते चार साल में मेला की गतिविधियों पर केंद्रित स्मारिका का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी राजभवन से प्राप्त पत्र में दी गई है।

गौरतलब है कि 14 नवंबर को बाल मेले का उद्घाटन प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया था। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, नृत्य, जादू शो, हैंड शो आदि का आयोजन हो रहा है।

बाल संरक्षण अधिनियम पर संगोष्ठी भी हो चुकी है। मेले में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आ रहे हैं। 42 स्टॉल्स भी लगाए गये हैं, जिनमें स्थानीय हैंडमेड प्रोडक्ट्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

विप्लव दा के दार्शनिक चित्र और किसानों को दे रहे सब्जी उगाने की ट्रेनिंग

जमशेदपुर : शहर के जाने-माने चित्रकार विप्लव दा चतुर्थ बाल मेले में आये हुए हैं। सुबह 11 बजे से एक तस्वीर बना रहे थे। तस्वीर इस बात को बताती है कि जीवन का सफर समुद्र की लहरों के समान है जो एक लय में नहीं रहती। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जैसे सूर्य सभी को ऊर्जा प्रदान करता है, उसी प्रकार सकारात्मक सोच भी हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। विप्लव दा अपने चित्र के बारे में बताते हैं-मेरी सोच यह है कि चित्र के माध्यम से जीवन का सच बताया जाए। इससे ज्यादा कुछ नहीं।

बाल मेले में झारखंड सरकार के उद्यान विभाग का भी स्टॉल लगा है। पटमदा से कृषक मित्र यहां आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के पास 65.5 डिसमिल जमीन है, उन्हें माली की ट्रेनिंग दी जाती है।

प्रशिक्षण का पहला चरण चांडिल में और आखिरी चरण नोएडा में पूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि जो इच्छुक किसान हैं, उन्हें कृषि विभाग ओल, लौकी, भिंडी, करेला, नेनुआ और गोभी के बीज मुफ्त में देता है। सरकार की मंशा यह है कि किसान सब्जियां ज्यादा से ज्यादा उगाएं ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके। सरकार की ओर से किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्​देश्य से मुफ्त में बीज प्रदान किया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार समिति रोड पर बाइक सवार अपराधियों...

मानगो उलीडीह के ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आया युवक 24 लाख के गहने लेकर फरार

जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। विशेषकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी, फायरिंग की घटनाएं शामिल हैं। मंगलवार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत