पंडित नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : बलमुचू
चाईबासा : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में मनाई गई । कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से सभी चुनौतियों को पार कर एक सशक्त, समृद्ध, आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश के आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों से प्रेम था, देश के भविष्य बच्चों से प्रेम था और सबसे बड़ी बात यह थी कि वो सदैव देश के विकास के प्रति चितिंत रहते थे। आगे कांग्रेसजनों ने एक स्वर में नेहरू के संकल्पों को दुहराया तथा इसे पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प लिया तथा बाल दिवस का छात्र व छात्राओं को शुभकानाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के मंगलकामनाएं किया।
मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय , जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा , जिला सचिव जया सिंकु , जानवी कुदादा , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , नगर उपाध्यक्ष मो.ऐसान , नगर महासचिव मो.शहजादा , वरिष्ठ कांग्रेसी विक्रमादित्य सुंडी , मेवालाल होनहागा , पोन्डेराम सामाड ,
