झारखंड@25….रजत जयंती पर पटमदा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

दिखा उल्लास, सफल टीम और अभ्यर्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

पटमदा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह का आयोजन गुरुवार को पटमदा बीआरसी प्रांगण में किया गया। इसमें प्रखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

चित्रांकन प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़सा की श्रुति कुमारी प्रथम। वर्ग 9 से 12 में केजीबीवी की प्रतिमा हांसदा प्रथम। क्विज वर्ग 6 से 8 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़सा की छात्रा रिंकू कुमारी प्रथम, वर्ग 9 से 12 में आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा की श्रुति महतो प्रथम। निबंध वर्ग 6 से 8 में केजीबीवी पटमदा की श्रुति मिश्रा प्रथम, वर्ग 9 से 12 में +2 आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा के छात्र किशोर प्रामाणिक प्रथम।

कथावाचन में आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा के कौशिक मिश्रा प्रथम। एकल गायन में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा की छात्रा संगीता दास प्रथम। नाटक में आदर्श मध्य विद्यालय, बांगुड़दा के 8 सदस्यीय नाटक दल प्रथम। वर्ग 6 से 8 के नृत्य प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय पटमदा प्रथम जबकि वर्ग 9 से 12 के नृत्य में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बीईईओ प्रभाकर कुमार, बीआरपी अबनी कुमार महांती एवं बीपीओ शकुंतला महतो व श्यामपद गोप, सीआरपी अशोक कुमार महतो, सेवानिवृत सीआरपी बेनी माधव लायेक के द्वारा सम्मानित किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 14 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक अरविंद कुईला, राजेश कुमार, रवि नरेश प्रसाद, डॉ. समीर कुमार, प्रबोध कुमार महतो, राहुल कुमार, प्राण कृष्ण कुंभकार, रमेश तिवारी, महेश कुमार द्विवेदी एवं सुष्मिता खां आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में नशा मुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, डीसी-एसएसपी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

जमशेदपुर : नशापान के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 10 जून से 25 जून तक विशेष...

पश्चिम बंगाल से निवेश का न्योता, आदित्यपुर के उद्योगपति होंगे शामिल

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। कोलकाता में मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश अवसरों और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत