पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा सीआरपीएफ कैंप में जवान की संदिग्ध मौत

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ 193 (एफ)कैंप में शनिवार की सुबह एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय जवान राजेश कुमार ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान वह अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। साथी जवानों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के लिए मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल, जवान की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि जवान की मौत हृदयाघात से हुई ह।. घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कैंप पहुँचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नोवामुंडी : टाटा स्टील के 100 मीटर तांबे के तार चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, घरों से बरामद हुआ केबल

नोवामुंडी : पश्चिमी सिंहभूम जिले की नोवामुंडी पुलिस ने टाटा स्टील के कन्वेयर बेल्ट संचालन में इस्तेमाल होने वाले लगभग 100 मीटर तांबे के...

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Jamshedpur news : मानसून के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर निकायों को नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को...

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत