अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने साकची क्लब हाउस में मनाया दीपावली मिलन समारोह, जिला कार्यकारिणी का विस्तार

जमशेदपुर : साकची स्थित क्लब हाउस में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों ने सपरिवार दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद पूरे वातावरण में दीपोत्सव की उमंग छा गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आलोक कुमार ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। नई कार्यकारिणी में महामंत्री अभिषेक बजाज, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद और नरेश मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामरतन खंडेलवाल, जिला सचिव अजित गुप्ता, पंकज जायसवाल, संजय कुमार और कृष्णा प्रसाद तथा सह सचिव देव कुमार साहू को दायित्व प्रदान किया गया।

समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता, प्रदेश सचिव सतीश गुप्ता, ऋषि गुप्ता, रामायण प्रसाद गुप्ता, देवशरण सिंह, राकेश साहू, सुनीता जायसवाल, विनीता शाह, रीना साव, जिला महिला महामंत्री बिंदु जायसवाल, अरविंद जायसवाल, कामेश चौरसिया, सत्यदेव प्रसाद, राजेश साव, अमरेश गुप्ता, शंकर कर्मकार, अजय कुमार, अनुभा गुप्ता, प्राची सर्वप्रिय, रीता कौर, सुहानी, प्रियंका गुप्ता, सरिता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में उन्नत नेत्र शल्य चिकित्सा केंद्र ‘दृष्टि’ की शुरुआत

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय...

‘कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत