घाटशिला उपचुनाव : जनता पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएं : रामचंद्र सहिस

घाटशिला के आसना पंचायत में आजसू पार्टी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

घाटशिला : आजसू पार्टी ने घाटशिला विधानसभा के आसना पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान एनडीए के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने का अपील की गई।

जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस तथा केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने किया। इस अवसर पर मुखिया राजकुमार मरांडी, सत्यनारायण महतो, सुखलाल हेम्ब्रम, टिकैत महतो, करण महतो , बनबिहारी महतो, अमल महतो, राकेश मुर्मू आदि नेता उपस्थित थे।

लोहामालिया गांव में चुनावी सभा में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि राज्य में आदिवासी–मूलवासी पर हेमंत सरकार लाठियां बरसा रही है और दमन किया जा रहा है। चाईबासा और रांची में न्याय मांग रहे लोगों पर लाठी बरसाई गई। सिदो–कान्हू के वंशजों पर लाठी चली। सूर्या हांसदा को मार डाला गया। बाबूलाल सोरेन को जिताकर इस सरकार को सबक सिखाएं।

सहिस ने कहा कि झामुमो–कांग्रेस झारखंडी जनता की हितैषी नहीं हो सकती, यह बात जनता समझ चुकी है। इसलिए आजसू समर्थित भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाकर झारखंड विरोधी ताकतों को जनता जवाब करारा जवाब देने की आवश्यकता है।

कहा कि झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं। राजद और कांग्रेस ने झारखंड राज्य का विरोध किया था, लेकिन झामुमो इन्हीं दलों के इशारों पर नाच रहा है।

हरे लाल महतो ने कहा कि झारखंड का निर्माण भाजपा–आजसू ने मिलकर किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए ही झारखंड को संवार सकता है। एनडीए सरकार के समय राज्य में विकास की गति तेज हुई थी, लेकिन हेमंत सोरेन के कार्यकाल में विकास ठप हो गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

NIT जमशेदपुर में पीएचडी दाखिले की तैयारी तेज, प्रवेश समिति का गठन, 13 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

प्रो. एमके सिन्हा बने प्रवेश समिति के अध्यक्ष, 145 सीटों पर होगा नामांकन21 जून तक आवेदन, 400 से अधिक आवेदन मिले, दाखिले की...

आर्मी जवान से मारपीट और लूटपाट का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

गम्हरिया : भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाते हुए गम्हरिया थाना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत