सरायकेला में कुड़मी आंदोलन के खिलाफ आदिवासी समुदाय ने किया प्रदर्शन

सरायकेला : कुड़मी समुदाय द्वारा आदिवासी सूची में शामिल किए जाने की मांग का आदिवासी समुदाया लगातार विरोध कर रहा है। आदिवासी समुदाय का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

शुक्रवार को एक बार फिर से सरायकेला जिले के सभी प्रखंडों से आदिवासी समुदाय के लोग हजारों की संख्या में पारंपरिक हरवे- हथियार के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। आदिवासी समुदाय के नेताओं ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर कुड़मी समुदाय को आदिवासी का दर्जा नहीं मिलेगा। साथ ही उन्होंने राज्य में पेसा क़ानून लागू करने और सरना धर्म कोड लागू करने की मांग की है।

आदिवासियों ने कुड़मी नेता और JLKM सुप्रीमो जयराम महतो के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आदिवासियों ने बताया कि कुड़मी और आदिवासी दोनों के रीति- रिवाज, खान- पान, रहन- सहन सब अलग हैं। वे उनके अधिकारों का हनन करने के उद्देश्य से एसटी का दर्जा हासिल करना चाह रहे हैं जिसे किसी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान समाहरणालय में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रदर्शन के बाद आदिवासियों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार कुर्मियों को आदिवासी का दर्जा देती है तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम

आरा, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को...

केरल: पहली बार बजट पेश करेंगे सीएम सतीशन, कर्ज के बीच संतुलन होगी सबसे बड़ी चुनौती

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)। केरल की राजनीति और वित्तीय इतिहास में शुक्रवार को एक अहम क्षण दर्ज होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री वी.डी....

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल के गोसाबा में तालाब से बरामद हुए हथियार, जांच में जुटी पुलिस

गोसाबा (दक्षिण 24 परगना),14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा में एक तालाब से देसी हथियार बरामद होने के...

दिव्यज्योति नेत्रहीन संस्थान के नवीनीकृत भवन का सरयू राय ने किया लोकार्पण, हरसंभव सहयोग का भरोसा

जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और कृष्णा मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से शहर के कदमा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत