पलामू में 6 करोड़ के बैंक घोटाले का पर्दाफाश: पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह गिरफ्तार

==झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की दंगवार शाखा में गबन

==फर्जी खातों और आईडी से निकाले करोड़ों

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू प्रमंडल में हुसैनाबाद पुलिस ने करोड़ों रुपये के बैंक घोटाले का खुलासा करते हुए झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, दंगवार शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि उन्होंने पद पर रहते हुए विभिन्न महिला समूहों और ग्राहकों के खातों से फर्जीवाड़ा कर छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गबन किया।

मनोज कुमार सिंह (33), बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनौली गांव के निवासी हैं। उन्हें पुलिस ने सासाराम (बिहार) से गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामला हुसैनाबाद थाना कांड संख्या से जुड़ा है, जिसकी प्राथमिक दर्ज होने के बाद अनुसंधान प्रारंभ हुआ था।

कैसे हुआ करोड़ों का गबन?
जांच में यह सामने आया कि आरोपी ने बैंक में शाखा प्रबंधक रहते हुए 11 महिला समूहों के नाम पर फर्जी ऋण स्वीकृत कर रकम निकाली।

इसके अलावा, ग्राहकों की विशेष सावधि जमा (एफडी) की राशि को उनकी जानकारी और सहमति के बिना ही निकाल लिया।

इसके लिए उसने ग्राहकों की पहचान संख्या का दुरुपयोग करते हुए उन्हीं के नाम से नकली बचत खाते खोल लिए और एफडी की राशि उन खातों में स्थानांतरित कर अपने परिचितों के खातों में भेज दी। वहां से रकम नकद निकाली गई।

कुल घोटाले की राशि 6 करोड़ 3 लाख 34 हजार 245 रुपये आंकी गई है। इसमें से आरोपी ने अब तक 4 करोड़ 66 लाख 89 हजार 942 रुपये बैंक को वापस कर दिए हैं।

एसआईटी गठित, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी
घोटाले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) हुसैनाबाद एस. मोहम्मद याकूब (भापुसे) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

टीम में अंचल निरीक्षक बिनोद राम (अनुसंधानकर्ता) सहित अफजल अंसारी, मुकेश कुमार, सोनू कुमार, रमण यादव, कालिका राम, सिंगराय हेम्ब्रम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोचा गया।

एसडीपीओ ने क्या कहा?
एसडीपीओ याकूब ने बताया कि यह एक सुनियोजित बैंक धोखाधड़ी का मामला है।

पुलिस की सक्रियता, सतर्कता और टीमवर्क के चलते इस जटिल आर्थिक अपराध का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया गया।

उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर ही की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

किसानों की कर्जमाफी के लिए 12 जून को करेंगे आंदोलन: रोहित पवार

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बताया कि महाराष्ट्र के पंढरपुर में 12 जून को किसानों की कर्जमाफी के लिए...

जगन ने विशाखापत्तनम हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मुआवजा राशि की मांग की

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

संविधान को जीवन में अपनाने से ही बनेगा विकसित भारत: सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 8 जून (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन के जोन-2 के दौरान संविधान, लोकतंत्र और 'विकसित भारत...

चांडिल जयदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान सोनारी का युवक लापता, रील बनाते समय गहरे पानी में समाया

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत