वन भूमि घोटाला: कारोबारी विनय सिंह को झटका, झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

रांची। झारखंड के बहुचर्चित वन भूमि घोटाले में फंसे ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है।

सिंह की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के पास उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

यह आदेश न्यायमूर्ति अम्बुज नाथ की एकल पीठ ने दिया।

सुनवाई के दौरान विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने दलीलें पेश कीं, जबकि ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गड़ोदिया और अभिषेक कृष्ण ने पक्ष रखा।

गौरतलब है कि 26 सितंबर को ACB ने हजारीबाग जिले में वन भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में विनय सिंह को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद इसी मामले में दूसरा आरोपित विजय सिंह भी हाल ही में ACB की गिरफ्त में आ चुका है।

घोटाले से जुड़े इस प्रकरण में ACB ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

प्रशासनिक हलकों से लेकर कारोबारी दुनिया तक हलचल मचाने वाले इस मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

अदालत का यह फैसला जांच एजेंसी के लिए एक अहम सफलता मानी जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कांग्रेस ने नामांकन रद्द होने को ‘सीट की चोरी’ बताया, भाजपा और आयोग पर मिलीभगत का आरोप

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में...

मई में थोक महंगाई 9.68 प्रतिशत रही, सरकार ने 2022-23 आधार वर्ष के साथ नई डब्ल्यूपीआई सीरीज लॉन्च की

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को 2022-23 को नया आधार वर्ष मानते हुए संशोधित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत