जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के शोभादा गांव में तालाब में स्नान करने उतरे अधेड़ की डूबने से मौत

पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभादा गांव स्थित एक तालाब में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे स्नान करने के लिए उतरे बेलडीह गांव निवासी चन्दन सिंह (50) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। तैरते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए थे।

तालाब में 15 फीट तक गहरा पानी होने के कारण मंगलवार देर शाम तक शव को निकालना संभव नहीं हो पाया था। बोड़ाम थाना प्रभारी ने लाश को खोजने के लिए बुधवार को गोताखोर टीम को बुलाया लेकिन उसके पहले ही सुबह तालाब में तैरता हुआ चंदन सिंह का शव मिल गया।

इसकी सूचना बोड़ाम पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमॉर्टम हेतु शव को एमजीएम अस्पताल भेज दिया। लगभग 2 बजे तक पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी जानकी सिंह, तीन बेटियों एवं एक बेटे का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर ने दिया इस्तीफा, एक और बोर्ड भंग होने के कगार पर

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व वाले एक और नगर निगम बोर्ड के भंग होने की स्थिति बन...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत