जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश खुराना के निधन से शोक की लहर, श्रद्धांजलि सभा आज

जमशेदपुर: वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश खुराना के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार, 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चंद्रबली उद्यान, काशीडीह साकची स्थित उनके आवास पर किया जाएगा। वहीं, उठावना व प्रसाद कार्यक्रम मंगलवार, 6 अक्टूबर को अपराह्न 12:30 बजे, अग्रसेन भवन, आम बगान मैदान, साकची में आयोजित किया जाएगा।

जिले के चाकुलिया से भी गहरा कारोबारी व सामाजिक जुड़ाव रखने वाले

72 वर्षीय कैलाश खुराना का निधन 25 सितंबर को हुआ। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से समाज के हर वर्ग में शोक व्याप्त है। बबलू लाल खुराना, किशोर खुराना सहित अन्य परिजन शोकाकुल हैं।

समाजसेवा में दी लंबी सेवा

कैलाश खुराना सामाजिक क्षेत्र की एक जानी-मानी और सम्मानित शख्सियत थे। उन्होंने वर्षों तक वृद्ध समाज, धार्मिक संगठन और स्थानीय सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य किया। वे , चंद्रावली उद्यान समिति के सक्रिय सदस्य थे और समाज के बीच आपसी भाईचारे एवं समरसता को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे।

सामाजिक आयोजनों में अग्रणी

परिचितों ने बताया कि . कैलाश खुराना का स्वभाव अत्यंत मिलनसार और सहयोगी था। उन्होंने क्षेत्र में कई धार्मिक, सांस्कृतिक और कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई। उनकी उपस्थिति समाज में सकारात्मकता और प्रेरणा का स्रोत रही है।

समाज ने जताया गहरा दुख

उनके निधन पर विनोद खेतान, किशोरी खेमका, रवि मुलचंदानी, गिरधारी अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवियों और संस्थाओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। सभी ने कहा कि कैलाश खुराना जैसे कर्मठ, विचारशील और संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।।

श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील

परिवार और समाज की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए सभी शुभचिंतकों, समाजसेवियों और परिचितों से श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।कैलाश खुराना को श्रद्धांजलि देते हुए समाज उनकी सेवाओं को लंबे समय तक स्मरण करेगा। उनके आदर्श और कार्य प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Legal Awareness Drive Held at Kasturba Gandhi School

DalSA organised a legal awareness programme at Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya in Patamda, educating students on rights, cyber fraud and child protection laws.

Jugsalai Police Bust Codeine Syrup Network with Kolkata Links

Jugsalai police arrested Amjad Ali with codeine syrup and Corex tablets; probe uncovers Kolkata-linked interstate drug supply network in Jamshedpur.

Opinion

Middle East War Risks Global Economic Shock

Rising Middle East tensions could trigger a global food and fuel crisis, highlighting weak global governance and costly geopolitical adventurism.

Baby Girl

Congrats, it's a baby girl.  Wrap her up, let the autumn leaves curl. At 5, she plays with her brother's car. Her mother reminds, come back soon...

Just A Girl 

You May Also Like

Moving Hyva Catches Fire Near Hurlung Bridge in Jamshedpur, Major Accident Averted

JAMSHEDPUR - Panic spread in the Birsanagar police station area on Tuesday morning after a moving Hyva truck suddenly caught fire near Hurlung Bridge...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने टावर से कू दकर दी जान

रांची - रांची के बेड़ों इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बिरसा उरांव के...

Read More

Discussion

Recent