पांच दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल क े दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल 101.73 रुपये पहुंचा

जमशेदपुर – देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार 19 मई से पेट्रोल और डीजल औसतन 90-90 पैसे प्रति लीटर महंगे हो गए हैं। इससे पहले 15 मई को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस तरह महज पांच दिनों के भीतर ईंधन के दाम दूसरी बार बढ़े हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है।
नई कीमत लागू होने के बाद जमशेदपुर में पेट्रोल 101.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.66 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर सीधे आम लोगों पर पड़ रहा है। खासकर रोजाना बाइक और कार से आने-जाने वाले लोगों के खर्च में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। वहीं परिवहन लागत बढ़ने से जरूरी सामानों की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
शहर के लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ रखा है, ऐसे में बार-बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है। वाहन चालकों का कहना है कि हर कुछ दिनों में दाम बढ़ने से मासिक खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। कई लोगों ने सरकार से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर नियंत्रण की मांग की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर बाजार, परिवहन, किराया और दैनिक जरूरत की वस्तुओं पर भी पड़ता है। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका से लोग चिंतित हैं।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

PM Modi’s Record Tenure Draws Praise In US

Washington, June 10 (IANS) Prime Minister Narendra Modi's milestone of becoming India's longest-serving elected Prime Minister has drawn praise from American lawmakers, business leaders...

Cong Demands Ouster Of Maha Minister Over ‘anti-National’ Operation Blue Star Remarks

Mumbai, June 10 (IANS) The Maharashtra Pradesh Congress Committee (MPCC) has launched a scathing attack on the ruling Bharatiya Janata Party (BJP), demanding the...

Opinion

Jay-Z Announces Retrospective ‘Jay-Z 30’ Shows In Paris, Los Angeles

Los Angeles, June 9 (IANS) Rapper Jay-Z has announced retrospective ‘Jay-Z 30’ shows in Paris. This comes after his performance at the Roots Picnic...

Jason Momoa: I Love Anti-Heroes

Mumbai, June 9 (IANS) Jason Momoa has talked about what makes his character Lobo in Supergirl a dream role. The Hollywood star said he...

You May Also Like

Kerala CPI-M Finally Admits ‘unexpected’ Election Defeat, Accepts Self-Criticism

Thiruvananthapuram, June 9 (IANS) CPI-M's Kerala state Secretary M.V. Govin on Tuesday said the party suffered "an unexpected defeat" in the state Assembly elections...

Indian NDC Delegation In South Korea For Strategic Orientation Tour

Seoul, June 9 (IANS) A triservice delegation from the National Defence College (NDC) of India is visiting military institutions and the defence industries of...

Read More

Discussion

Recent