सुंदरनगर पुलिस ने नीलडुंगरी चोरी कांड का किया खुलासा,बाइक व मोबाइल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल

जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना पुलिस ने नीलडुंगरी इलाके में हुई चोरी की घटना का रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनु हांसदा, मनोज उर्फ टिंकू तिउ और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

11 सितंबर को हुई थी चोरी

थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि चोरी की यह घटना 11 सितंबर को घटी थी। मामले में नीलडुंगरी निवासी पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस का दावा

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता पुख्ता हुई है। तीनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग को लिखापढ़ी पूरी होने के बाद बाल सुधार गृह भेजा जाएगा, जबकि दोनों वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की सख्ती

थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और छापेमारी अभियान तेज किया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना को दें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मेघालय ने आईएलपी, खासी-गारो भाषाओं, छठी अनुसूची और एफसीआरए पर केंद्र से मांगा सहयोग

शिलांग, 4 जून (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को...

जमशेदपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा चुनाव पर बोले- अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत