महिलाएं बकरी पालन, गाय पालन व मुर्गी पालन से बढ़ा सकती हैं अपनी आमदनी : अंचलाधिकारी

पटमदा के बिड़रा में स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की संकुल स्तरीय वार्षिक आम सभा

पटमदा : पटमदा प्रखंड के बिड़रा स्थित ग्राम संसद भवन में शनिवार को संकुल स्तरीय आजीविका महिला स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई। इसमें 448 महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं।

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पटमदा सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास और विशिष्ट अतिथियों में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, बिड़रा पंचायत की मुखिया काजल सिंह, महुलबना पंचायत के मुखिया अंजना सिंह व उप मुखिया गोपाल गोराई आदि शामिल हुए। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मौके पर सीओ ने कहा कि महिलाएं बैंक से ऋण लेकर उस राशि का सही उपयोग करते हुए स्वावलंबी बनें ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और आजीविका अनवरत रूप से चलता रहे। उन्होंने कहा कि महिलाएं बकरी पालन, गाय पालन व मुर्गी पालन करते हुए भी अपनी आय बढ़ा सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दे रही है। जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने कहा कि महिलाएं समूहों में जुड़कर पहले की तुलना में काफी विकास कर चुकी हैं।उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इसके पहले समूह की अध्यक्ष ललिता टुडू ने वार्षिक लेखा जोखा सभी के सामने प्रस्तुत किया। मौके पर बीपीएम शिवराम घोष, बीपीओ अनुरंजन कुमार, अध्यक्ष ललिता टुडू, रिंकी सहिस, सुमित्रा व अक्षय कुंभकार समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: पूर्वी चंपारण में कार से 10.54 किलोग्राम अफीम जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

मोतिहारी, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्य बल को मादक पदार्थ तस्करों...

गणेश दामोदर सावरकर की जयंती पर नितिन गडकरी समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजिल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। प्रसिद्ध क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के बड़े भाई गणेश दामोदर सावरकर (बाबा सावरकर) की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत