जमशेदपुर के आदित्यपुर हरिओम नगर में समय कंस्ट्रक्शन लेकर आया शानदार आधुनिक आवसीय प्रोजेक्ट, 2BHK-3BHK फ्लैट की बुकिंग पर 7.30% की छूट

जमशेदपुर : आदित्यपुर का हरिओम नगर अब आधुनिक रिहाइश का नया केंद्र बनने जा रहा है। समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने यहां 6 ब्लॉक में बहुमंजिला आवासीय परिसर का निर्माण कार्य शुरू किया है।

कंपनी ने दुर्गा पूजा और दीपावली जैसे त्योहारों को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। इस दौरान फ्लैट बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 7.30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

मंगलवार को साकची के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कंपनी के डायरेक्टर राम प्रकाश पांडे ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आवासीय योजना में 2BHK और 3BHK फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा है।

महानगरों की तर्ज पर सुविधाएं
डायरेक्टर ने बताया कि इस हाउसिंग प्रोजेक्ट में सुविधाओं को विशेष महत्व दिया गया है ताकि परिवार के हर वर्ग को आधुनिक जीवनशैली का अनुभव मिल सके। जैसे परिसर में स्विमिंग पूल और गार्डन की सुविधा होगी।बच्चों के लिए क्लब हाउस और खेलकूद के लिए विशेष क्षेत्र बनाए जाएंगे। बुजुर्गों के लिए टहलने हेतु फुटपाथ और ओपन स्पेस का इंतजाम रहेगा।सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे।

ऊर्जा व पर्यावरण पर ध्यान
राम प्रकाश पांडे ने बताया कि फ्लैटों में सोलर पावर प्लांट लगाया जा रहा है, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर डीजी सेट से बिजली बैकअप भी उपलब्ध रहेगा।

ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर
त्योहारी सीजन को देखते हुए समय कंस्ट्रक्शन ने बुकिंग पर 7.30 प्रतिशत छूट का आकर्षक प्रस्ताव रखा है। पांडे ने कहा कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को अपने सपनों का घर मुहैया कराना है।

बढ़ती डिमांड, सुरक्षित निवेश
आवास विशेषज्ञों के अनुसार, आदित्यपुर का हरिओम नगर तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है। यहां इंडस्ट्रीज, शिक्षा और परिवहन की सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे रियल एस्टेट में निवेश को लाभकारी माना जा रहा है।

कहा जा रहा है कि समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड का यह प्रोजेक्ट जमशेदपुर और आसपास के लोगों को आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक आवास का नया विकल्प प्रदान करेगा। त्योहारों के मौके पर दी गई छूट ग्राहकों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा को सत्ता में आए अभी कुछ ही दिन हुए और विपक्ष पर हमले शुरू: अरविंद केजरीवाल

कारापुर, 31 मई (आईएएनएस)। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले को लेकर बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोई...

गोइलकेरा के ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा का निधन, विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि

गोइलकेरा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत बिरसा टोली निवासी एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा (44) का रविवार सुबह इलाज के दौरान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत