केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

जमशेदपुर : शहर में आज युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में आयोजित किया गया।

मशाल जुलूस युवा कांग्रेस के सत्यम सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता हाथों में जलती मशाल लेकर शामिल हुए और पूरे जोश के साथ नारेबाज़ी करते हुए शहर की सड़कों पर उतरे। “लोकतंत्र बचाओ”, “वोट चोरी बंद करो”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

जुलूस की शुरुआत रामलीला मैदान से शुरू हुआ और साकची गोल चक्कर तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही और जनता के मताधिकार से खिलवाड़ किया जा रहा है।

सत्यम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जो मुद्दा उठाया है, वह देश के हर जागरूक नागरिक की आवाज़ है। “अगर वोट चोरी होगी तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। हम सड़कों पर उतरकर जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे और इस लड़ाई को आख़िरी दम तक लड़ेंगे।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राष्ट्रों को ऐसे मंचों की जरूरत है जो विविध दृष्टिकोणों को एक साथ ला सकें : प्रणव अदाणी

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आईटीसी मौर्या में 'चिंतन रिसर्च फाउंडेशन (सीआरएफ)...

भाजपा कर रही विद्वेषपूर्ण राजनीति, राम मंदिर दान-पत्र चोरी की निष्पक्ष जांच हो: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिम...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में स्थित टीकेडी एक्सटेंशन में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार...

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में डीबीएमएस की मेघा कुमारी ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में मेरा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत