मानगो पुल से महिला ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

जमशेदपुर :गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे साकची स्थित मानगो छोटा पुल पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला ने पुल से अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ पुल पर इकट्ठा हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ने छलांग लगाने से पहले पुल पर ही अपना बुर्का और चप्पल उतार दी थी। महिला का यह व्यवहार देख राहगीरों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया गया।

समाचार लिखे जाने तक महिला की जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके से पुलिस को केवल बुर्का और चप्पल मिले हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या के इरादे से छलांग लगाई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह या अन्य सामाजिक दबाव को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से युवती की जूती और नकाब बरामद की है, जिसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। मानगो थाना के एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती मुस्लिम समुदाय से प्रतीत हो रही है, हालांकि उसकी पहचान की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है.

रेस्क्यू अभियान के लिए स्थानीय मछुआरों की सहायता ली जा रही है। इसके अलावा गोताखोरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान चला रही है. लेकिन नदी का जलस्तर अधिक होने और बहाव तेज रहने के कारण तलाशी में कठिनाई हो रही है। पुलिस आसपास के थानों में युवती की जानकारी साझा कर चुकी है और उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आंशका और चिंता का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती काफी देर तक पुल के किनारे खड़ी थी, लेकिन किसी ने अंदाजा नहीं लगाया कि वह ऐसा कदम उठाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के देवघर जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मनरेगा के जेई संतोष प्रसाद ₹5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

देवघर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के देवघर जिले के करों प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता...

जमशेदपुर में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के लिए जिला प्रशासन सतर्क

आठ परीक्षा केंद्रों पर 4000 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी सुबह 11:00 बजे से दोपहर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, 500 करोड़ रुपए की परियोजना को मिली रफ्तार

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। सिद्धिविनायक मंदिर के चेयरमैन सदा सरवणकर ने बताया कि 500 करोड़ रुपए का रिडेवलपमेंट प्लान कई चरणों में पूरा किया...

साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने पुरुलिया से किया बरामद, दंपति गिरफ्तार

जमशेदपुर। साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची आफरीन को पुलिस ने 14 दिनों की लगातार खोजबीन और तकनीकी जांच...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत