ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल कल

जमशेदपुर : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों की देशव्यापी हड़ताल अब 9 जुलाई को होगी। पहलगाम घटना को देखते हुए ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा 20 मई को प्रस्तावित श्रमिकों की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को स्थगित कर दिया गया केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी फेडरेशन के संयुक्त मंच द्वारा केंद्र सरकार से राष्ट्रीय स्तर की 17 सूत्री मांगों और राज्य स्तरीय विशिष्ट मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया था, जिसका समर्थन संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है।

विदित हो कि 18 मार्च 2025 हड़ताल की घोषणा के बाद से अब तक 17 सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों के बीच सघन प्रचार-प्रसार एवं जन सम्पर्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें प्रमुख मांग मजदूरों के अधिकार और सुरक्षा को छिनने वाली चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने की है, जिन्हें सितम्बर 2020 में संसद में अलोकतांत्रिक तरीके से पारित कर दिया गया था। हालांकि मजदूरों के लगातार प्रतिरोध के कारण अब तक इसे लागू नहीं किया जा सका, लेकिन केन्द्र सरकार के इशारे पर और कॉरपोरेट के दबाव में विभिन्न राज्य सरकारें इसके प्रावधानों को पिछले दरवाजे से लागू करने का प्रयास कर रही हैं और केन्द्र सरकार मजदूरों के लगातार विरोध को नजरअंदाज कर इसे अधिसूचित करने पर तुली हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर जताया शोक

गंगटोक, 7 जून (आईएएनएस)। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को काबी-लुंगचोक विधानसभा क्षेत्र के चार लोगों की सड़क हादसे में हुई...

जमशेदपुर में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के लिए जिला प्रशासन सतर्क

आठ परीक्षा केंद्रों पर 4000 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी सुबह 11:00 बजे से दोपहर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत