स्लुइस गेट मरम्मत की मांग को लेकर बागबेड़ा के लोग अनशन पर बैठे

बागबेड़ा निवासियों ने सिधू कान्हू मैदान में एक दिवसीय उपवास रखा; मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

जर्जर स्लुइस गेट की मरम्मत की मांग को लेकर जमशेदपुर के बागबेड़ावासियों ने सिधू कान्हू मैदान में अनशन किया; दावा है कि बारिश में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं.

जमशेदपुर – स्लुइस गेट की मरम्मत को लेकर बागबेड़ा बस्ती के लोगों ने बागबेड़ा के सिधू कान्हू मैदान में एक दिवसीय उपवास रखकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट का है और मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है. मिले.

बागबेड़ा बड़ौदा घाट नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ से बचाव के लिए विभाग द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर सुलुइस गेट का निर्माण का गया था.

पिछले कई वर्षों से स्लुइस गेट की स्थिति जर्जर हो गई है.

स्थिति यह है कि गेट ठीक से नहीं खुलता है.

इसकी वजह से 2 घंटे की बारिश में ही तटीय इलाकों के सैकड़ों घरों में नाले का पानी घुस रहा है.

स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि लोगों को इलाका छोड़कर भागना पड़ा है.

महामारी का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है.

जिले के उपायुक्त द्वारा इस स्थिति में सुधार के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है.

इस स्थिति से परेशान बस्तीवासियों ने पूर्व जिला परिषद को पत्र लिखा है.

सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में जिला प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए बागबेड़ा सिधु कान्हू मैदान में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बारिश में बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है.

उन्होंने कहा कि मजबूरी में उपवास कार्यक्रम आयोजित कर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है.

जिला प्रशासन पर स्थिति से निपटने के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए दबाव डाला जाएगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

गुड फ्राइडे पर जमशेदपुर श्रद्धा में डूबा, गिरजाघरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : जमशेदपुर : Good Friday के पावन अवसर पर जमशेदपुर में विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत