विधायक सरयू राय ने बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को किया सम्मानित, बोले-जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर का नाम राज्य ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। यह सुखदायी है।

उन्होंने कहा कि जज्बा, मेहनत और हुनर अगर एक साथ हो तो फिर सफलता मिलनी तय है। कई बार कद में ऊंचे खिलाड़ी को औसत ऊंचाई का खिलाड़ी भी हुनर के बल पर मात दे देता है। हुनर बेहद जरूरी है। इसके साथ ही खेल में कठोर अनुशासन की भी जरूरत होती है। यह अनुशासन ही है जो समाज के किसी भी युवक को खिलाड़ी बना देता है। अनुशासन पर बहुत ध्यान देना होगा। खेल के क्षेत्र में जो आपका गुरु है, वही सही है, आपको यह मान कर चलना चाहिए।

गौरतलब है कि 26वां जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप साहिबगंज में 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ था। एसोसिएशन की तरफ से भेजे गए लड़के और लड़कियों की टीम ने वहां शानदार परफार्मेंस किया।

विजेता टीम के सदस्यों के साथ श्री राय ने परिचय प्राप्त किया और चैंपियनशिप जीतने की बधाई भी दी। उन्होंने एसोसिएशन के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच, खेलो इंडिया के सदस्य जेपी सिंह की मांग पर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने बारीडीह कार्यालय के दो कमरों का इस्तेमाल करने की रजामंदी दी है। इस मौके पर मानगो नगर निगम के ब्रांड अंबेसडर मुख्तार आलम खान, वरीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आसिफ खान आदि भी मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच ‘मॉक वोटिंग’ टेस्ट करा रही कांग्रेस

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा की सात सीटों के लिए होने वाले चुनाव एक हाई-स्टेक राजनीतिक लड़ाई में तब्दील हो गए...

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए रेल यात्रियों के अहम मुद्दे

कोलकाता : कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक सांसद...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का नतीजा है पाटलिपुत्र स्टेशन की घटना: आरजेडी

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पाटलिपुत्र स्टेशन में तोड़फोड़ की घटना, दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक, कोलकाता...

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत