September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाइवा वाहन जब्त

जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाइवा वाहन जब्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनन टास्क फोर्स लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में जिला खनन विभाग ने एमजीएम थाना पुलिस के सहयोग से 8 अप्रैल को सुबह करीब 3 बजे औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान एमजीएम थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए 4 हाइवा वाहनों (JH05CJ-5732, JH05BC-8855, JH05BD-7678 एवं JH05CB-0307) को जब्त किया गया।

इस मामले में एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

हालांकि, यदि इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से की जाए, तो अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि नियमित निगरानी के अभाव में प्रशासनिक तंत्र की कथित मिलीभगत से अवैध बालू का कारोबार जारी रहता है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading