जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल ही में सम्पन्न नगर निकाय चुनावों में विजयी समाज के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मानगो नगर निगम की प्रथम महापौर सुधा गुप्ता, सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अनिल कुमार मोदी, शिल्पा तापड़िया तथा चाकुलिया नगर पंचायत की वार्ड सदस्य इंदु शर्मा को अंगवस्त्र, पगड़ी, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रहे। समारोह में समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा अतिथियों का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसे महाबीर अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात समाज के वरिष्ठ सदस्यों—निर्मल काबरा, अशोक गुप्ता, नरेश मोदी, ओम प्रकाश रिंगसिया, रामकृष्ण चौधरी, उमेश शाह, अशोक मोदी, विनोद मित्तल, नीरू मित्तल, चिन्टु भालोटिया, अभिषेक भालोटिया, विनोद देबुका, विश्वनाथ महेश्वरी, महेंद्र मोदी एवं अरुण बांकरेवाल सहित अन्य लोगों ने सम्मानित प्रतिनिधियों को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

समारोह में महिला संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। महिला मंच की ओर से जया डोकानिया, लता अग्रवाल, प्रभा पहारिया एवं रानी अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुरलीधर केडिया, रमेश अग्रवाल, श्याम सुंदर खेमानी, संतोष खेतान, महाबीर नागोलिया, दीपक पारीक, मोहनलाल गुप्ता, भारत भूषण अग्रवाल, राजेश पेसानी, सुशील अग्रवाल, शंकर गुप्ता, पंकज छावदिरया, विजय अग्रवाल एवं विजय खेमका शामिल थे।

इसके अतिरिक्त चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, शंभु खन्ना, सुरेश अग्रवाल, सुरेश सोन्थालिया एवं महेश सोन्थालिया सहित घाटशिला, जादूगोड़ा और अन्य क्षेत्रों से आए समाज के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की सफलता में नरेश अग्रवाल, शंकरलाल मामाजी, प्रमोद खन्ना, मोहित शाह, गौरव वार एवं राहुल चौधरी सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की जानकारी अशोक मोदी ने दी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धि लोकतंत्र की शक्ति का प्रमाण : नीतीश कुमार

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने। इस अवसर पर...

गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष

पश्चिम मेदिनीपुर, 10 जून (आईएएनएस)। खड़गपुर शहर में बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद, टीएमसी दफ्तर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

आईजीपी कश्मीर ने अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल बेस कैंप में सुरक्षा की समीक्षा की

गांदरबल, 4 जून (आईएएनएस)। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारी को लेकर आईजीपी कश्मीर वीके बिर्दी ने डीआईजी सेंट्रल कश्मीर रेंज राजीव पांडे...

बेंगलुरु: एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी, डॉक्टर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

बेंगलुरु, 10 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एमबीबीएस की मैनेजमेंट कोटा सीट दिलाने का झांसा देकर एक दंपति से 1.40 करोड़ रुपए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत