टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत : ₹25 लाख तक कैशलेस हेल्थ बीमा, पुरानी बीमारियां भी पहले दिन से कवर

जमशेदपुर: समय के साथ कंपनियों की नीतियों में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई दशकों से टीएमएच के जरिए टाटा स्टील के कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में हर साल सुधार किया जा रहा है।

अब टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक नई वैकल्पिक फैमिली मेडिक्लेम पॉलिसी की घोषणा की है। यह पॉलिसी सामान्य बीमा योजनाओं की तुलना में अधिक किफायती, सुलभ और सुविधाजनक बताई जा रही है।

इस योजना के तहत कर्मचारी अपनी जरूरत के अनुसार ₹2 लाख से ₹25 लाख तक का कैशलेस हेल्थ कवर चुन सकते हैं। प्रीमियम का भुगतान एकमुश्त नहीं करना होगा, बल्कि इसे 12 मासिक किस्तों में वेतन से काटा जाएगा।

कंपनी के अनुसार, पॉलिसी में नामांकन चार चरणों में होगा। पहले चरण में शामिल होने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। क्लेम प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए टाटा एआईजी और मेडिअसिस्ट टीपीए को शामिल किया गया है। नए कर्मचारियों को जॉइनिंग के 60 दिनों के भीतर आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।

पॉलिसी की मुख्य विशेषताएं:

  • किसी भी प्रकार की 30 दिन की प्रतीक्षा अवधि नहीं होगी
  • पहले से मौजूद बीमारियां भी पहले दिन से कवर होंगी
  • ₹10,000 से ₹50,000 तक ओपीडी कवर का विकल्प
  • ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श की सुविधा शामिल
  • अस्पताल में भर्ती होने पर रूम रेंट की कोई ऊपरी सीमा नहीं

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को अदालत से झटका, गिरफ्तारी को वैध ठहराया

जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ा झटका लगा...

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी में विभाजन के लिए ममता बनर्जी का ‘अहंकार’ और अभिषेक की ‘तानाशाही’ जिम्मेदार : एनडीए

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद हुए राजनीतिक दल के विभाजन के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 श्रमिकों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

विशाखापत्तनम, 8 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत