जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर मंगलवार रात पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न शहरी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का मकसद कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना था।

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के कुल 82 चिन्हित स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इन स्थानों में पार्क, सुनसान सड़कें, चौक-चौराहे, बाजार क्षेत्र और ऐसे ठिकाने शामिल थे जहां देर रात तक युवाओं के जमावड़े की शिकायत मिल रही थी। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की गहन जांच-पड़ताल की और मौके पर मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ की।

छापेमारी के दौरान कुल 88 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनका सत्यापन किया गया। पुलिस ने इनसे देर रात बाहर रहने के कारणों की जानकारी ली और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की। जिन लोगों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि कुछ संदिग्धों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

अभियान के दौरान पुलिस ने सिर्फ व्यक्तियों पर ही नहीं, बल्कि संदिग्ध हालत में खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की। शहर के विभिन्न इलाकों से कुल 44 वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें बिना कागजात, अवैध पार्किंग और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन शामिल थे। संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी पीयूष पांडेय ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 की उम्र में फतह किया माउंट एवरेस्ट, बोलीं- एवरेस्ट ने ली हर स्तर पर परीक्षा

चेन्नई, 9 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु की पर्वतारोही डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद वह कर दिखाया, जिसे करने...

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप, गांव में मातम

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस हत्या के कारणों का अब तक नहीं हो सका खुलासा मोहनपुर पंचायत स्थित तुरुकडीहा गांव का मामला गिरिडीह:...

अचानक छंटनी से 100 एसबीआई एटीएम सुरक्षा गार्डों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट, विधायक सरयू राय से लगाई गुहार

जमशेदपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम की सुरक्षा में वर्षों से तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स को नई सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएस (CISS) द्वारा अचानक नौकरी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत