भूमि व राजस्व संबंधी 79 आवेदनों में 55 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को तहसील कचहरी में हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सुगम एवं शीघ्र सेवा उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित कैंप में जिले के विभिन्न अंचलों से कुल 79 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त आवेदनों में नामांतरण, लगान अदायगी, भूमि मापन, सुधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व संबंधित मामले शामिल थे। कैंप के दौरान कुल 55 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की गई। शेष 24 आवेदन आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया के अधीन हैं, जिनका निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासन की आम लोगों से अपील है कि वे अपनी भूमि एवं राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित इस कैंप का अधिकाधिक लाभ उठाएं। आम नागरिकों को सुलभ, जवाबदेह एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोडरमा : महिला ने टोटो में दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एएनएम बनीं फरिश्ता

कोडरमा, 3 जून (आईएएनएस)। झारखंड के कोडरमा जिले में एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल ले...

यूपी : 2027 की बिसात बिछाने में जुटी भाजपा, भूपेंद्र चौधरी-मनोज पांडेय समेत नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी

लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने और संगठन-सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: गढ़वा में जनता और अधिकारियों ने मिलकर उठाया नदी की सफाई का बीड़ा

रांची, 30 मई (आईएएनएस)। झारखण्ड के गढ़वा जिले में एक नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए एक युवक की मेहनत रंग लाई। अब...

स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, बेटी रोहिणी आचार्य से मुलाकात का वीडियो वायरल

पटना, 30 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। सिंगापुर एयरपोर्ट पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत