जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में देर रात धारदार हथियार से हमला, दो घायल युवकों का टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे धारदार हथियार से हमला किए जाने की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, इस हमले में दो युवक—संजीत शर्मा और अमरजीत शर्मा—गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, घायलों में शामिल अमरजीत शर्मा का संबंध भारतीय जनता पार्टी से बताया जा रहा है। इस वजह से घटना ने अब राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है और शहर में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फिलहाल हमले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। भीड़भाड़ वाले साकची इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं शहर की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

JAMSHEDPUR : मानगो जाकिर नगर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, अब घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के जाकिर नगर निवासियों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं...

नीट-2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, अफवाह और साइबर ठगी से बचने की अपील

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-2026 की लिखित पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

प्रोजेक्ट मिलाप की कामयाबी : सरायकेला के आमदा से लापता नाबालिग बिहार के मुंगेर से बरामद, परिजनों को सौंपा

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस को ‘प्रोजेक्ट मिलाप’ के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आमदा ओपी क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग...

बरगाई ज़मीन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका खारिज

रांची। रांची के बड़गाई क्षेत्र में 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ा और उससे संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत