Kandra Road accident: कांड्रा  में दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर,  एक चालक की हालत गंभीर, दूसरा बाल-बाल बचा

जमशेदपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के समीप रविवार तड़के चार बजे के आसपास  दो ट्रकों के बीच हुए सीधी टक्कर में एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित बच गया है. 

सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे चालक को निकालने में जुट गई. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को अन्य ट्रक चालकों के सहयोग से ट्रक से निकला गया और इलाज के लिए भेजा गया है हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. 

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या JH09AP- 6862,  जिसपर आयरन ओर लदा है, ब्रेक डाउन था. खाली ट्रक संख्या NL01AB- 2236 चांडिल से कांड्रा की ओर आ रहा था. . इसी दौरान गिद्दी बेड़ा टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. जिसमें खाली ट्रक का चालक केबिन में फंस गया. हालांकि आयरन ओर लदा ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया. 

 बता दें कि आए दिन हो रहे सड़क हादसों से जिले की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. खासकर कांड्रा क्षेत्र एक्सीडेंट जोन के रूप में जाना जाने लगा है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सेलम यौन उत्पीड़न मामला: कनिमोझी ने की सख्त कार्रवाई की मांग, टीवीके ने आरोपी से पल्ला झाड़ा

चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सेलम में सामने आए कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर डीएमके की उप महासचिव और सांसद कनिमोझी ने...

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Jamshedpur news : मानसून के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर निकायों को नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दीघा जगन्नाथ मंदिर को मिला नया साइनबोर्ड, नाम परिवर्तन के बाद लगाया गया नया बोर्ड

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को नया साइनबोर्ड लगाया गया। यह कदम राज्य सरकार...

नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर: नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की समाज कल्याण शाखा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा शुक्रवार को नशा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत