Naman shourya yatra: 23 मार्च जमशेदपुर में दिखेगा देशभक्ति का ज्वार,  तिरंगे व शहीदों के सम्मान में नमन संस्था निकलेगी शौर्यमय यात्रा

जमशेदपुर : शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था नमन की ओर से  23 मार्च भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इस आयोजन के लिए शनिवार को नमन द्वारा साकची कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. तिरंगे और शहीदों के सम्मान में निकलने वाली इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जारी है.

आयोजक अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार का आयोजन अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगा जिसमें हजारों लोग शिरकत करेंगे.

नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि यह कार्यक्रम सामूहिक सहभागिता और लौहनगरी के लोगों का अपने शहीदों के प्रति अप्रतिम लगाव को दर्शाता है जो यह बताने के लिए काफी है कि देश की एकता और अखंडता के ऊपर जब भी प्रश्न खड़े किए जाएंगे तो जमशेदपुर शहर उसका मुंहतोड़ जवाब देने को एक साथ उठ खड़ा होगा.

  काले ने इस यात्रा की पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए कहा कि 2016 में देश को खंडित करने का सपने देखने वाली नापाक शक्तियां जब सिर उठा रही थी और देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक जेएनयू इसका केंद्र बन रहा था तब उनके नारे भारत तेरे टुकड़े होंगे का जवाब देने के लिए हाथ में डंडा और उसके शीर्ष पर तिरंगा थामे जमशेदपुर की जनता भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उदघोष के साथ जवाब देने को निकल पड़ी थी.

इस बैठक में धन्यवाद ज्ञापन मुख्य संरक्षक बृजभूषण सिंह द्वारा किया गया.

 इस मौक़े पर  कई प्रमुख स्थानीय व्यवसायियों ने अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा सिंह, सोनू बिंद्रा , शिबू बर्मन, खजान सिंह, संतोष मुनका, जितेंद्र सिंह चावला, रामकेवल मिश्रा, धनुर्धर त्रिपाठी, गुरचरण सिंह, अगंत सिंह, जसवंत सिंह भोमा, अवतार सिंह, गुरमुख सिंह, कैप्टन सिंह, अजय  राय, शेखर सिंह, राजेश वोरा, महेंद्र सिंह, सोनू सचदेवा, राजू, अमृक सिंह मीख्खे, अमरदीप सिंह, तेजपाल सिंह, भीम कुमार, प्रीतम, राजीव सिंह, मनमोहन सिंह, सतबीर सिंह, बलबीर सिंह, जसवीर सिंह, अभिषेक मूनका, प्रशांत अग्रवाल, मोहित मूनका, इंदरजीत सिंह, मनोज मिश्रा, धनजी पांडे, पंकज कुमार वर्मा, बाउजीत सिंह, रामधन मिश्रा, रसपाल सिंह, रविंदर सिंह, मनोज तिवारी, गुरमीत सचदेव, विजय सिंह, बलराज हना, नरेंद्र सिंह, मंटू गांधी, बिनू सचदेव , मनोज अरोड़ा , दिलीप सचदेवा, हरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, केके शुक्ला, एल सिंह, देवेंद्रर सिंह एवं अन्य कई गणमान्य गण उपस्थित रहे

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में लायंस का 60वां कॉन्फ्रेंस 3–4 अ प्रैल

जमशेदपुर में 3–4 अप्रैल को लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A का 60वां कॉन्फ्रेंस समागम 2026 आयोजित होगा, जिसमें देशभर से सदस्य और अतिथि शामिल होंगे।

एसीसी लिमिटेड धनबाद में सौर सिंचाई से टिकाऊ खेती को दे रही बढ़ावा

* एसीसी ने धनबाद के छताटांड़ और समलापुर गांवों में सोलर सिंचाई सिस्टम लगाने में सहयोग किया, जिससे 15 एकड़ से अधिक भूमि की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत