एसीसी लिमिटेड धनबाद में सौर सिंचाई से टिकाऊ खेती को दे रही बढ़ावा

* एसीसी ने धनबाद के छताटांड़ और समलापुर गांवों में सोलर सिंचाई सिस्टम लगाने में सहयोग किया, जिससे 15 एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई हुई।

* यह पहल ईंधन पर निर्भरता कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा के जरिए फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद कर रही है।

* किसानों को प्रति सीजन लगभग 30,000 रूपये तक की लागत में बचत हो रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में जलवायु-अनुकूल खेती को बढ़ावा मिल रहा है।

* 5 एचपी के सौर सिंचाई सिस्टम लगभग 15 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई कर रहे

धनबाद : विविधीकृत अदाणी समूह के पोर्टफोलियो का हिस्सा एसीसी लिमिटेड झारखंड के धनबाद जिले में सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई प्रणाली को बढ़ावा देकर हरित कृषि को प्रोत्साहित कर रही है। कंपनी ने छताटांड़ और समलापुर गांवों में सोलर-पावर्ड सिंचाई सिस्टम लगाने में सहयोग किया है। छोटे और सीमांत किसानों को समर्थन देने के उद्देश्य से लगाए गए ये 5 एचपी के सौर सिंचाई सिस्टम लगभग 15 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई कर रहे हैं।

इस पहल के माध्यम से किसानों को कम लागत में निरंतर सिंचाई की सुविधा मिल रही है। इससे फसल उत्पादकता बढ़ रही है, ईंधन पर निर्भरता घट रही है और क्षेत्र में जलवायु-अनुकूल खेती को बढ़ावा मिल रहा है।

यह पहल उन क्षेत्रों में भी निर्बाध सिंचाई सुनिश्चित करती है जहां बिजली की आपूर्ति भरोसेमंद नहीं है। इससे छोटे और सीमांत किसान सालभर में कई फसलें उगा पा रहे हैं। परिणामस्वरूप किसानों को बेहतर उत्पादन, ईंधन खर्च में कमी और आय में वृद्धि का लाभ मिल रहा है।

साथ ही, इन सौर सिंचाई प्रणालियों से कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आ रही है—हर पंप से प्रतिवर्ष लगभग 1.5 टन तक उत्सर्जन घटने का अनुमान है।

जागरूकता सत्रों और सामुदायिक प्रशिक्षण के बाद स्थानीय किसानों ने इस बदलाव को सकारात्मक रूप से अपनाया है। एक लाभार्थी किसान ने कहा, “अब हमें डीज़ल या बिजली कटौती की चिंता नहीं रहती। हम अपनी जरूरत के अनुसार खेती कर सकते हैं।”

एसीसी का यह प्रयास नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और ग्रामीण समृद्धि सुनिश्चित करने की उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत