सोनारी के अजय साव हत्याकांड में पाँच गिरफ्तार, जेल भेजे गये
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में विगत 29 जुलाई को अजय साव उर्फ़ टिंकू हत्याकांड में संलिप्त पांच अपराधकार्मियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
इस कांड में पूर्व में भी चार अपराधियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
गौरतलब हो कि 29 जुलाई को सुबह करीब साढ़े सात बजे अजय गोप उर्फ़ टिंकू की हत्या गोली मारकर की गई थी।
इस मामले में पुलिस ने विगत दिनों चार अपराधियों को जेल भेजा था और अनुसन्धान जारी रखा था।
इसके बाद पुलिस ने इस मामले मे संलिप्त सन्नी सिंह, रोहित मिश्रा, संजीव मिश्रा, टकलू लोहार और टुनटुन यादव को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, कारतूस और दो मोटर साईकलें जब्त की हैं।
सभी अपराधियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

