परसुडीह खासमहल में अनियंत्रित पिकअप वैन ने दो साइकिल सवारों को चपेट में लिया, एक गंभीर

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खास महल रेलवे अस्पताल के निकट एक दुर्घटना में दो साइकिल सवार घायल हो गये। एक की स्थिति गंभीर है। दुर्घटना तब हुई, एक पिकअप वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और अनियंत्रित होकर एक घर की चहारदिवारी को तोड़ते हुए उसमें जा घुसा।

दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। दोनों मजबूर बारीडीह से काम कर लौट रहे थे और साइकिल पर सवार थे।

अचानक विपरीत दिशा से लुढ़क रहे एक पिकअप वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप वैन एक घर की चारदीवारी को तोड़ते हुए घर में जा घुसा।

इस घटना में घायल साइकिल सवार एक मजदूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

pick up van involved in the accident
वैन

सूचना के अनुसार बारीडीह स्थित मणिपाल कंपनी में निजी ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत संत नियल टोपनो अपने एक साथी सुनील सोरेन के साथ साइकिल से काम कर अपने घर तुरामडीह जा रहे थे।

परसुडीह थाना अंतर्गत खास महल स्थित रेलवे अस्पताल के पास सड़क के किनारे खड़े पिकअप वैन का गियर अचानक न्यूट्रल हो जाने की वजह से वह लुढ़कने लगा और उसने विपरीत दिशा से आते हुए संत नियल टोपनो को साइकिल समेत चपेट में ले लिया। वैन एक घर की चारदीवारी को तोड़ते हुए घर में जा घुसा।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी।

लोगों की भीड़ ने किसी तरह गाड़ी के नीचे दबे संत नियल टोपनो को बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। वहाँ प्रारंभिक उपचार करने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी।

गाड़ी के नंबर के आधार पर वाहन चालक की खोज में पुलिस जुट गई है।

घटना के बाद से वाहन चालक फरार बताया जा रहा है।

जानकारी देते हुए परसुडीह थाना प्रभारी ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में लिया है। घायल को सदर अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है पर स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वाहन और साइकिल को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बेटी के प्रति पिता के निस्वार्थ प्रेम और ईश्वर पर पूर्ण समर्पण ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

‘नानी बाई रो मायरो’ : अटूट भक्ति और भगवान की कृपा के संदेश के साथ ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का समापन जमशेदपुर: साकची...

स्वर्णरेखा में जहरीला प्रदूषण: लाखों मछलियों की मौत, सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल

🔸बाबूडीह और लालभट्ठा स्वर्णरेखा नदी घाट का किया भ्रमण 🔸उच्चस्तरीय जांच की मांग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर लापरवाही का आरोप 🔸रिहायशी क्षेत्रों और टाटा स्टील से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत