बेटी के प्रति पिता के निस्वार्थ प्रेम और ईश्वर पर पूर्ण समर्पण ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

‘नानी बाई रो मायरो’ : अटूट भक्ति और भगवान की कृपा के संदेश के साथ ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का समापन

जमशेदपुर: साकची बोधि मंदिर मैदान में आयोजित ‘नानी बाई रो मायरो’ धार्मिक कथा का समापन गुरुवार को तीसरे एवं अंतिम दिन हुआ। विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या जया किशोरी ने व्यासपीठ से अपनी सुमधुर वाणी में नानी बाई और नरसी मेहता के मिलन तथा श्रीकृष्ण-रुक्मिणी सहित मायरा भरने के भावपूर्ण प्रसंग का गायन किया, जिससे श्रोता भावविभोर हो उठे।

कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि यह प्रसंग बेटी के प्रति पिता के निस्वार्थ प्रेम और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण को दर्शाता है। भगवान स्वयं को नरसी जी का सेवक बताते हुए यह संदेश देते हैं कि सच्चे भक्त की लाज रखना ही उनका धर्म है। उन्होंने मनुष्य जीवन को अनमोल बताते हुए उसका सदुपयोग करने और भगवान के भजन से जीवन के कल्याण की बात कही।

जया किशोरी के अनुसार, जब भक्त नरसी मेहता के पास अपनी बेटी नानी बाई के मायरे (भात) के लिए कुछ भी नहीं था, तब उन्होंने अपना सर्वस्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित कर दिया। नानी बाई अपने ससुराल में मायरा न भर पाने के कारण ताने सुनती थी। दुखी होकर उसने अपने पिता नरसी मेहता को संदेश भेजा।

नरसी जी अत्यंत गरीब थे, लेकिन उनकी आस्था अटूट थी। उन्होंने सांसारिक साधनों के बजाय सीधे भगवान कृष्ण को पुकारा और कहा, “सांवरिया! अब तेरी बेटी की लाज तेरे हाथ है।” भक्त की इस सच्ची पुकार से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण स्वयं नरसी मेहता का रूप धारण कर नानी बाई के ससुराल पहुँचे और सोने की मोहरों, बहुमूल्य वस्त्रों तथा रत्नों से भरा भव्य मायरा प्रस्तुत किया। बैलगाड़ियों से आए इस दिव्य मायरे को देखकर सभी चकित रह गए।

यह कथा सिखाती है कि जब मनुष्य पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान पर निर्भर होता है, तब वे स्वयं उसकी जिम्मेदारी उठाते हैं।

तीन दिवसीय कथा का आयोजन शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा किया गया था। प्रतिदिन कथा आरंभ होने से पूर्व यजमानों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसे कोलकाता से आए आचार्य अभिषेक तिवारी ने संपन्न कराया।

व्यासपीठ पर जया किशोरी के विराजमान होने के बाद पारंपरिक रूप से उनका स्वागत-सत्कार किया गया। उनकी सुमधुर वाणी में कथा सुनने के लिए तीनों दिन पंडाल खचाखच भरा रहा। प्रतिदिन लगभग तीन हजार से अधिक श्रद्धालु उपस्थित हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार चंदूका, राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया, रोहित अग्रवाल, राम रतन कांवटिया, समीर दिवान, अजय खेमका, अजय अग्रवाल, नेहा सोंथालिया, मेघा चौधरी, स्नेहा अग्रवाल, कृतिका गुप्ता, रिंकी भालोटिया, विजय लक्ष्मी भालोटिया सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार : राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा किया नामंजूर, पार्टी ने बताया समर्पित सिपाही

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के...

पूर्णिमा मलिक का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, कहा-शिलान्यास के तीन साल बाद भी नहीं बनी सड़क

परसुडीह, हरहरगुट्टू व करनडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था चरमराई स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, हालात नहीं बदले तो होगा जोरदार...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

घाटशिला सूरदा माइंस के मजदूरों ने संवेदक कंपनी पर लगाया श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर : घाटशिला स्थित सूरदा माइंस में कार्यरत मजदूरों ने संवेदक कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजदूरों का कहना है कि श्रमिक अधिकारों...

बिहार लौटे अंडर-18 हॉकी गोलकीपर सावन कुमार, पटना एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, खेल मंत्री ने खिलाई मिठाई

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। जापान से लौटने पर पटना एयरपोर्ट पर अंडर-18 हॉकी गोलकीपर सावन कुमार का स्वागत किया गया। उन्होंने वहां एशियन हॉकी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत