प्रशासन अलर्ट, शांति समितियों को सक्रिय किया गया

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर प्रतिक्रिया न देने की अपील

जमशेदपुर: रांची में हुई हिंसा के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के सभी जिलों में शांति समितियों को सक्रिय करते हुए जिला प्रशासन की ओर से बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है।

शांति समितियों से जिला प्रशासन क्षेत्र में अमन और शांति बहाल रखने की अपील की जा रही है। वहीं, संवेदनशील थाना क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है।

खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है।

रविवार को जमशेदपुर के आजादनगर थाना शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के एडीएम, सिटी एसपी, आजादनगर थाना प्रभारी सहित शांति समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इसकी जानकारी देते हुए एडीएम (लॉ ऐंड ऑर्डर) एनके लाल ने बताया, कि रांची की हिंसा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के लोगों से अमन और चैन बहाल रखने की अपील की गई है। जो सुझाव आए गए हैं उस पर विस्तार पूर्वक चर्चा के बाद अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं धारा 144 लगाए जाने के सवाल पर एडीएम ने कहा अभी फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है, हालांकि जरूरत पड़ने पर इस पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर किसी तरह की प्रतिक्रिया न देने की अपील की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बदलाव की मिसाल बना लखाईडीह, जल जीवन मिशन से गांव में दिखा बदलाव

जल जीवन मिशन के अपर सचिव ने केके सोन का शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आधारभूत संरचना व सामाजिक सुधार पर विशेष जोर, योजनाओं के प्रभावी...

देवघर मौजा में कांदरा मांझी को जमीन पर दिलाया गया कब्जा, बिरसा सेना की कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पास स्थित देवघर मौजा में जमीन विवाद के मामले में शुक्रवार को बिरसा सेना ने हस्तक्षेप करते हुए कांदरा मांझी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत