जामताड़ा में साइबर ठगों का भंडाफोड़, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा में साइबर थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देशन में सक्रिय अभियान के दौरान करमाटांड़ और सुबदीडीह में छापे मारे गए. इस छापेमारी में साइबर अपराध से जुड़े चार व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया.

इनमें से एक आरोपी पियारी मंडल, गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव का निवासी है. वह मुरलीडीह गांव में छठियारी समारोह में उपस्थित था जब पुलिस ने उसे पकड़ा. मंडल पहले से ही साइबर अपराध के आरोप में वांछित था। अन्य तीन आरोपियों – इजहार अंसारी, मोजाहिद अंसारी और सफाउल अंसारी को सुबदीडीह से पकड़ा गया.

सफाउल अंसारी पहले भी 2017 में साइबर अपराध के लिए नामजद हो चुका है।

इन आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 67/23 के तहत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

साइबर डीएसपी मंजरुल होदा और थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इन अपराधियों ने गूगल सर्च पर एक फर्जी हेल्पलाइन बनाकर गुजरात और राजस्थान के लोगों को ठगा। इस हेल्पलाइन के जरिए उन्होंने आवारा जानवरों की सुरक्षा का झांसा दिया और ई-बैंकिंग जानकारी हासिल करके ठगी की।

पुलिस ने इनके पास से 15 मोबाइल, 31 सिम और 03 बाइक भी जब्त किए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

11 वर्षों से अधूरी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के खिलाफ धरना, 15 दिन में शुरू नहीं हुई सप्लाई तो तेज होगा आंदोलन

जिला प्रशासन ने 14 जून से जलापूर्ति शुरू कराने का दिया था भरोसा दूरदराज से लोगों का लाना पड़ रहा पानी, बढ़ जाती हैं परेशानियां गर्मी...

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur news : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत